मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका थाना परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के थप्पड़ से प्रेमी हुआ बेहोश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका : दुमका नगर थाना परिसर में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला चर्चा का विषय बन गया। समझौते के लिए बुलाए गए युवक-युवती के बीच बातचीत के दौरान अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में युवती ने अपने प्रेमी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद बेहोश हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कॉलेज में हुई थी दोनों की पहचान

जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव निवासी अशोक मुर्मू दुमका के एसपी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल में रहते थे। इसी दौरान उनकी पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और लंबे समय तक संपर्क बना रहा। बताया जाता है कि बाद में युवती ने शादी की बात कही, लेकिन युवक ने खुद को बेरोजगार बताते हुए विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती से दूरी बना ली और रोजगार की तलाश में तमिलनाडु चला गया।

शिकायत के बाद थाना पहुंचा मामला

प्रेमी के व्यवहार से नाराज युवती ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से संपर्क कर मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल की। पुलिस के बुलावे पर सोमवार को अशोक मुर्मू अपनी मां और मौसी के साथ थाना पहुंचे, जबकि युवती भी अपने परिजनों के साथ वहां मौजूद थी। थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान युवती को लगा कि युवक रिश्ते को गंभीरता से नहीं ले रहा है और उसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है। इसी बात से नाराज होकर उसने अचानक युवक की कनपटी पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर तक छटपटाने के बाद वह बेहोश हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में जुए के विवाद में चली गोली, युवक के पेट में लगी गोली; गंभीर हालत में रांची रेफर

अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए युवक को सरकारी वाहन से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि दोनों पक्षों को आपसी विवाद के समाधान के लिए बुलाया गया था। बातचीत के दौरान हुई अप्रत्याशित घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment