मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सभी आरोपों से बाइज्ज़त बरी

--Advertisment--

  • 2022 से चली आ रही लड़ाई खत्म – कोर्ट ने कहा, साक्ष्य के अभाव में बरी, जनता में जश्न

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दुमका कोर्ट ने आज केस नंबर 110/2022 से जुड़ा जमीन विवाद का ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बाइज्ज़त बरी कर दिया।

इस निर्णय के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : मांडू विधायक तिवारी महतो पर आरोप: कोयला माइनिंग का काम छीनने और पेमेंट रोकने का मामला

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा

हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। मैं कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूँ। मेरे पिताजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए बड़ी कुर्बानी दी, उन्हें भी इस केस में घसीटने का काम किया गया। लेकिन आज सच सामने आ गया और कोर्ट ने हमें बाइज्ज़त बरी कर दिया।

उन्होंने आगे कहा:

2022 से मुझे बार-बार इस केस में दुमका आना पड़ रहा था। आज न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला निराधार था। यह न्याय और सत्य की जीत है।

https://samacharpost.live/2025/09/jharkhand-mandu-mla-tiwari-mahto-coal-mining-controversy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment