DSPMU में फीस वृद्धि पर बवाल: कॉमर्स विभाग में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी और पुतला दहन

Meenu | November 20, 2025 | 04:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कॉमर्स विभाग में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। UG और PG दोनों स्तरों के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मार्च निकाला, मुख्य द्वार पर तालाबंदी की और कुलपति व कुलसचिव का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें :गरीब और कमजोर वर्ग को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 267 आवेदन स्वीकृत

कई महीनों से लंबित मांगें, प्रशासन पर उदासीनता का आरोप

छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने और विभाग में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से न तो फीस कम की गई और न ही सुविधाओं में कोई सुधार किया गया। इसको लेकर नाराज छात्रों ने नई इमारत से प्रशासनिक भवन तक विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद छात्रों ने पुराने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी की।

कुलपति और कुलसचिव का पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा और कुलसचिव धनंजय वासुदेव द्विवेदी का पुतला दहन किया।
छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक कुलपति स्वयं आकर उनसे वार्ता नहीं करेंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही कहा कि यदि फीस कम नहीं की गई और सुविधाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा।

वादे पूरे नहीं हुए, इसलिए मजबूरन आंदोलन- छात्रों का आरोप

एमकॉम छात्र वसीम अंसारी ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी छात्रों ने आंदोलन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई निर्णय न होने से छात्र निराश हैं। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हमारी आवाज प्रशासन तक पहुंचे। छात्रों के हक की लड़ाई हम लगातार लड़ते रहेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें