Samachar Post डेस्क, रांची : मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मधुकर समारोह में इस वर्ष दतिया की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. मंजू खरे को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रांची की लेखिका अंशिता सिन्हा की माता एवं लोकविद मंजू रानी की स्मृति में प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम के संयोजक विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ ने बताया कि इस सम्मान का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मंजू रानी के कला, साहित्य और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण को याद करना तथा उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना है।
23 अगस्त को होगा सम्मान समारोह
राष्ट्रीय मधुकर समारोह का आयोजन 23 अगस्त को दतिया में किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, कवि, कलाकार और संस्कृति जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : बचपन के संघर्ष को करीब से देखा, एक साल की उम्र में पिता को खो दिया था : राज्यपाल संतोष गंगवार
साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान उन रचनाकारों को समर्पित है जिन्होंने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष डॉ. मंजू खरे को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों और रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम को लेकर साहित्य जगत में उत्साह का माहौल है और देशभर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों के इसमें शामिल होने की संभावना है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

