मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद के वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग: माफिया डॉन के बेटे के ड्राइवर पर हमला

--Advertisment--


Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र वासेपुर में बीती देर रात गोलियों की आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार बदमाशों ने जेल में बंद माफिया डॉन फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगने से बबली गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मस्जिद से लौटते समय हुआ हमला

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे इकबाल खान मस्जिद से इबादत करके घर लौट रहे थे। उनके साथ अंगरक्षक और ड्राइवर बबली भी थे। कुछ संदिग्ध लोगों ने उनका पीछा किया। हालात भांपते हुए इकबाल खान तुरंत फहीम मार्केट में सुरक्षित जगह पर चले गए। बबली और अंगरक्षक ने संदिग्धों की पहचान करने के लिए बाहर निकला, तभी बाइक सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने बबली को टक्कर मार दी। टक्कर से गिरने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बबली की पीठ में लगी।

यह भी पढ़ें: डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का अधजला शव बरामद, इलाके में सनसनी

घायल ड्राइवर को दुर्गापुर रेफर

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पास के लोगों और परिजनों ने जख्मी बबली को तुरंत असर्फी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर भी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में है। इस घटना ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/02/dumri-giridih-half-burnt-body-former-zila-parishad-president/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment