मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

SBI घोटाले में 20 साल बाद CBI ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की धनबाद मुख्य शाखा से जुड़े 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले लगभग 20 वर्षों से फरार थे और कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए थे। CBI ने कार्रवाई करते हुए ब्रजभूषण प्रसाद को महाराष्ट्र के कोपरगांव (अहमदनगर) और करतार सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें :सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया, सजा पर 27 जून को सुनवाई

2002 से 2005 के बीच हुआ था घोटाला

मामला नवंबर 2002 से जून 2005 के बीच का है, जब धनबाद स्थित SBI मुख्य शाखा में वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इसके बाद अगस्त 2005 में CBI ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इसी बीच दोनों आरोपी विदेश भागने की कोशिश में नेपाल चले गए और बाद में अलग-अलग स्थानों पर पहचान बदलकर छिपकर रहने लगे। CBI और जांच एजेंसियों की ओर से लगातार प्रयासों के बावजूद दोनों आरोपी वर्षों तक पकड़ से बाहर रहे। इसी दौरान न्यायालय ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।

गुप्त सूचना पर मिली सफलता

CBI को 21 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

SBI घोटाले का पूरा मामला

धनबाद SBI मुख्य शाखा में हुए इस घोटाले में करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया था। जांच के दौरान भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से जुड़े गंभीर तथ्य उजागर हुए थे, जिसके बाद लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-pocso-court-gang-rape-case-conviction-sentencing-27-june/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment