धनबाद रेलवे स्टेशन पर महिला कोच से बरामद हुए 78 कछुए

Rupa Kumari | November 7, 2025 | 01:55 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस के महिला कोच से 78 कछुए बरामद किए हैं। बरामद किए गए कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 7.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, RPF पोस्ट धनबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के महिला कोच में कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बैगों में कछुए भरे हुए पाए गए।

वन विभाग को सौंपे गए कछुए

बरामद सभी कछुओं को आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद के वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुए संरक्षित प्रजातियों में शामिल हैं, और उनकी अवैध तस्करी गंभीर अपराध है।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में लापता महिला का शव कुएं से बरामद, पति से झगड़े के बाद हुई थी गायब

RPF टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस अभियान में कुंदन कुमार, जीवलाल राम, बबुलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार प्रसाद, प्रमोद कुमार और विवेक कुमार सहित RPF के जवान शामिल थे। RPF ने बताया कि रेलवे मार्गों से वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी टीम कई बार कछुओं की खेप बरामद कर वन विभाग को सौंप चुकी है।

Share this news

संबंधित खबरें