मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय पर पुलिस का लाठीचार्ज, तीन समर्थक घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच देर रात पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। वार्ड 42 अंतर्गत झरिया भागा 16 नंबर में झरिया थाना पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी मुनिलाल रविदास के चुनावी कार्यालय में मौजूद समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

कार्यालय में मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समर्थक कार्यालय में बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज शुरू हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोग इधर-उधर भागने लगे। घायलों में विष्णु कोड़ा को गंभीर चोट आई है और उनके हाथ की हड्डी टूटने की बात कही जा रही है। वहीं राहुल लाल और शिवम कुमार को भी चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :अरुणा शंकर को आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में प्रशासन सख्त

प्रत्याशी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

पार्षद प्रत्याशी मुनिलाल रविदास ने घटना को राजनीतिक साजिश करार देते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि अन्य प्रत्याशियों के कार्यालयों में भी समर्थक मौजूद थे, लेकिन केवल उनके कार्यालय को निशाना बनाया गया।उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मामले को राज्य चुनाव आयोग तक ले जाने की चेतावनी दी है, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद वार्ड 42 के मतदाताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। मामले की सूचना धनबाद एसएसपी और सिंदरी डीएसपी को दे दी गई है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। अब प्रशासन और चुनाव आयोग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।

https://samacharpost.live/2026/02/medininagar-nagar-nigam-election-2026-aruna-shankar-notice-model-code-violation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment