मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, मौके पर बमबाजी और तोड़फोड़ से तनाव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद: धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित केशलपुर में अवैध कोयला खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुखिया प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अवैध खनन का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा था। जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां बोरे में भरा हुआ बड़ी मात्रा में कोयला मिला, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।

दहशत फैलाने के लिए बमबाजी का आरोप

ग्रामीणों के विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कोयला ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले एक ऑटो में तोड़फोड़ भी कर दी।

यह भी पढ़ें: गुमला से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार, 6 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भू-धंसान का खतरा जताया

ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन की वजह से क्षेत्र में भू-धंसान का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति अगर नहीं रोकी गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने टंडाबाड़ी क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी ही स्थिति यहां भी बन सकती है।

पुलिस-ग्रामीणों में बहस, फिर कार्रवाई

विरोध बढ़ने पर ग्रामीण रामकनाली ओपी पहुंचे, जहां पुलिस के साथ तीखी बहस हुई। कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में  रामकनाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके पर अवैध खनन पर रोक लगवाई और लोगों से लिखित शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सिर्फ अस्थायी रोक नहीं, बल्कि अवैध कोयला खनन पर स्थायी और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/05/gumla-minor-girl-kidnapping-rescue-accused-arrested-kurkura-police-action-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment