झरिया में झाड़ियों से मिला टाइल्स मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Rupa Kumari | December 1, 2025 | 04:45 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद जिले के झरिया स्थित बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगढ़िया में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना कलाली से सुरेंद्र कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित खेल मैदान के पास टहलते समय झाड़ियों में शव देखा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक की पहचान पंकज महतो, निवासी चीरा चास थाना क्षेत्र (बोकारो), के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पेशे से टाइल्स मिस्त्री थे।

संदिग्ध परिस्थितियां

जांच में मृतक की बाईं आंख के पास गहरा घाव पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस को सड़क से शव तक खून की बूंदें भी मिलीं, जिससे आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां फेंका गया होगा।

यह भी पढ़ें: बिहार-नेपाल सीमा पर 6 महीने में 100 से अधिक लड़कियां गायब, मानवाधिकार आयोग में मामला दर्ज

पुलिस कार्रवाई

बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाके की छानबीन जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें