मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में अवैध लॉटरी और सट्टेबाजी को लेकर दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :कुमारधुबी चौक पर कथित अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें :सऊदी अरब में फंसे गिरिडीह के श्रमिक की स्वदेश वापसी की मांग तेज, परिवार आर्थिक संकट में

पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी हो चुके थे फरार

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमारधुबी और चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश लोग घटनास्थल से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों की चर्चा लंबे समय से होती रही है। ऐसे में घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां चल रही थीं, तो उन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/giridih-worker-stranded-in-saudi-arabia-family-seeks-return/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment