मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दूधियापानी गोदाम में गार्ड का शव तालाब से बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धनबाद के गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के दूधियापानी स्थित बिनोद दास के कचरा गोदाम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 65 वर्षीय गार्ड सुशील सिन्हा का शव गोदाम के तालाब से बरामद किया गया। मृतक गाड़ीखाना निवासी थे और दो वर्षों से गोदाम में गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

नशे में थे, देर रात तालाब की ओर गए थे

बताया गया कि गुरुवार की रात सुशील सिन्हा कथित रूप से नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचे थे। देर रात वे तालाब की ओर गए, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। सुबह उनकी खोजबीन के दौरान तालाब के किनारे चप्पल मिली। शक होने पर तालाब की जांच की गई, जहां पानी में उनका शव तैरता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें: धनबाद में विश्व मधुमेह दिवस पर रैली, लोगों को दी स्वास्थ्य जागरूकता की सीख

पुलिस और गोदाम संचालक पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम संचालक और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

परिवार में मातम, मुआवजे की मांग पर विवाद शांत

सुशील सिन्हा के निधन से परिवार में मातम पसर गया। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसे ओपी प्रभारी दीपक दास ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

https://samacharpost.live/2025/11/dhanbad-world-diabetes-day-health-awareness-rally-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment