मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप: शराब के नशे में झगड़े के बाद पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित गोपीनाथडीह बाउरी टोला में घरेलू विवाद ने सोमवार देर रात खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय बिशु बाउरी की मौत के मामले में उसकी पत्नी पूनम बाउरी (30) पर लाठी-डंडे से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने खपड़ैल मकान के अंदर बिशु बाउरी का शव जमीन पर पड़ा देखा। शव के पास ही उसकी पत्नी पूनम बाउरी बैठी थी, जबकि उनका मासूम बेटा भी वहीं मौजूद था। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह के दलान चलकरी गांव पहुंचे जयराम महतो, 32 आदिवासी परिवारों को बांटा एक माह का राशन

पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों ने किया विरोध

सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी, पुटकी थाना पुलिस और भागाबांध ओपी की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कर स्थिति पर नियंत्रण पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद भेज दिया।

10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, बिशु और पूनम ने करीब 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे बेटे हैं। बिशु दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि उसे शराब की लत थी और इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शराब के नशे में हुआ विवाद, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बिशु शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment