मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद सिविल कोर्ट से 7 न्यायिक पदाधिकारी बंगाल प्रतिनियुक्त, कई मामलों की सुनवाई प्रभावित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट से सात न्यायिक पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में लिया है। इन पदाधिकारियों को अब कोलकाता उच्च न्यायालय के अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल में ही कार्य करना होगा।

कौन-कौन गए बंगाल

सात न्यायिक पदाधिकारियों के पश्चिम बंगाल प्रतिनियुक्त होने के कारण धनबाद सिविल कोर्ट के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। कई मामलों में गवाही नहीं हो पा रही है, जबकि कुछ मामलों का निष्पादन भी लंबित हो गया है।

यह भी पढ़ें: रांची में देर रात SSP राकेश रंजन का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर PCR-02 के पदाधिकारी सस्पेंड

सिविल कोर्ट के कामकाज पर असर

न्यायिक हलकों का कहना है कि इन अधिकारियों के बाहर जाने से अदालतों की नियमित सुनवाई प्रभावित हो रही है। कई मामलों में गवाहों की पेशी नहीं हो पा रही है, जिससे केस की सुनवाई टल रही है। अधिकारियों के अनुसार, जब तक ये न्यायिक पदाधिकारी वापस नहीं लौटते, तब तक संबंधित अदालतों के कामकाज पर आंशिक असर बना रह सकता है और कई मामलों में फैसले आने में देरी हो सकती है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-ssp-rakesh-ranjan-night-patrol-pcr-inspection-officer-suspended/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment