Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चिरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राहुल शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहुल के पिता विधूत शर्मा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, राहुल सामान्य जीवन जी रहा था और करीब चार दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहने गया था। राहुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक दादा-दादी के साथ रहता है।
पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप
राहुल की मौत के बाद उसकी पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने मौत की परिस्थितियों को लेकर ससुराल वालों पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : REO की चकाचौंध छोड़ना नहीं चाहते दीप साहब? तबादले के बाद भी पद पर जमे रहने पर उठे सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


