मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन टकराई, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सासाराम से मछली लेकर कोलकाता जा रही बंगाल नंबर की पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक से जा टकराई। टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में एक मृत घोषित, दो की हालत नाजुक

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया और तत्काल धनबाद के SNMMCH अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने आमिर नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। सभी मृतक व घायल कोलकाता के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रैक पर हाथियों का जमावड़ा, धनबाद रेल मंडल में 9 ट्रेनों का बदला गया मार्ग

बिना पार्किंग लाइट खड़े ट्रक पर सवाल

पिकअप चालक का कहना है कि ट्रक हाईवे पर बिना पार्किंग लाइट के खड़ा था, जिससे अंधेरे में वह नजर नहीं आया और हादसा हो गया। टक्कर के बाद वैन में सवार लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

बरवाअड्डा थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका सामने आ रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/02/elephants-on-track-dhanbad-rail-division-trains-route-diverted/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment