मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में युवक पर फायरिंग, बरोरा चेकपोस्ट के पास चलीं दो गोलियां; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बरोरा चेकपोस्ट के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 2 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश; 4 अगस्त तक वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

तीन युवकों पर फायरिंग का आरोप

पीड़ित मधु मंडल, जो बरोरा चेकपोस्ट निवासी शंकर मंडल का पुत्र है, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सन्नी चौहान, राज चौहान और आकाश चौहान उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारा। इसके बाद कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर उस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद मधु मंडल ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटनास्थल से मिले दो खाली खोखे

सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बरोरा थाना के अलावा आसपास के दो-तीन थानों की पुलिस भी जांच में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment