मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर रिमांड होम में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, प्रशासन ने शुरू की जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चरकी पहाड़ी रिमांड होम में रह रही 19 वर्षीय युवती श्रावणी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। उपायुक्त देर रात अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों को सभी पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: रुझानों में BJP आगे, TMC 100 सीटों के करीब

मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है और शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का फैसला लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे जांच की जा सके।

मौत पर सस्पेंस, उठ रहे कई सवाल

फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस और प्रशासन दोनों जांच में जुटे हैं। इस घटना के बाद रिमांड होम की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/west-bengal-election-results-2026-bjp-leads-tmc-trails/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment