मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत के बाद परिवार ने साजिश का लगाया आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास सड़क हादसे में 35 वर्षीय आलोक कुमार की मौत हो गई। आलोक स्कूल का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आलोक लगभग 40 फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में स्कूल का गेट, दीवार और बिजली का पोल भी टूट गया।

यह भी पढ़ें: बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल

परिवार ने साजिश का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के भाई और भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह एक ‘सोची-समझी साजिश’ थी। उनका आरोप है कि कार सवार मैहर गार्डन से पार्टी कर लौट रहे थे और उन्होंने आलोक को जानबूझकर कुचल दिया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें धमकाने की भी कोशिश की गई। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने की बात कही। शव को देवघर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जमा हुए। नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

https://samacharpost.live/2025/12/bokaro-gomia-bike-accident-two-dead-three-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment