मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर, एक की मौत; 19 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 72 वर्षीय एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। वाहन में तमिलनाडु के कुल 24 पर्यटक सवार थे।

वाराणसी से गया जा रहे थे पर्यटक

पुलिस पूछताछ में घायल संजय पाल (वाराणसी निवासी) ने बताया कि सभी पर्यटक वाराणसी से गया जा रहे थे। ट्रैवलर (नंबर: UP 65 NT 5223) गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सुअरा गांव के समीप पहुंची, तभी चालक सोनू पाल को झपकी आ गई। नींद की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: बेटे की शादी में जमकर थिरके विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग अंदाज़

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ट्रैवलर से निकालकर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

परिजनों को दी गई सूचना

थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन चेन्नई से फ्लाइट द्वारा रवाना हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/02/giridih-birni-shooting-nandkishore-mali-injured-forest-road-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment