मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिना चुनाव लड़े बने मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को RLM कोटे से मंत्रिमंडल में जगह

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश पहली बार मंत्री बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि दीपक ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, फिर भी उन्हें RLM कोटे से मंत्रिमंडल में स्थान मिला।

यह भी पढ़ें :पलामू-चतरा बॉर्डर से अफीम लाकर डालटनगंज में बेचता था तस्कर, 6.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

शैक्षिक और पेशेवर पृष्ठभूमि

दीपक प्रकाश की उम्र लगभग 37 वर्ष है और उनका जन्म 22 अक्टूबर 1989 को महनार प्रखंड के नारायणपुर डेढ़पुरा पंचायत के जावज गांव में हुआ। उन्होंने पटना में प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और 2011 में मणिपाल के MIT से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। शिक्षा पूरी करने के बाद दीपक ने 2011–2013 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया और फिर निजी व्यवसाय में कदम रखा।

राजनीति में प्रवेश और अनुभव

दीपक ने 2019–20 के दौरान अपने पिता के राजनीतिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना शुरू किया। उन्होंने युवाओं और पार्टी नीतियों से जुड़कर धीरे-धीरे अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाया। दीपक ऐसे परिवार से आते हैं जिसकी राजनीतिक और सामाजिक पकड़ मजबूत है। उनके दादा स्वर्गीय मुनेश्वर सिंह समाजसेवी और कारोबारी थे। उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा न केवल अनुभवी नेता हैं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। इस बार दीपक की मां स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से विधायक चुनी गई हैं। ऐसे सशक्त राजनीतिक माहौल से आने वाले दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से क्षेत्र में उत्साह और चर्चाओं का माहौल है।

https://samacharpost.live/2025/11/palamu-opium-smuggler-arrested-daltonganj-6kg-opium-seized/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment