मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दानापुर में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से दुकान जली, लाखों का नुकसान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :दानापुर के खगौल रोड स्थित त्रिभुवन मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस हादसे में “किड्स एंड मॉम गिफ्ट कॉर्नर” नामक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की 2 से 3 दुकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें :मसौढ़ी में दर्दनाक घटना: नाबालिग ने ट्रेन के आगे आकर दी जान, मौके पर मौत

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बिजली व्यवस्था की जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/masaurhi-train-accident-minor-death-taregana-station/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment