मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दहेज के लालच में पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाने

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :जिले के नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें :पटना सोन नहर में तेज रफ्तार कार गिरी, दंपति की मौत, दो ने कूदकर बचाई जान

शादी के बाद से ही दहेज का दबाव

पीड़िता, जो बिहपुर की रहने वाली है, ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में श्रीपुर (थाना नवगछिया) निवासी सुमित कुमार से हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष ने करीब ढाई लाख रुपये नकद, जेवरात और फर्नीचर दिया था तथा शादी समारोह में लगभग पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। महिला का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और कई बार कमरे में बंद कर दिया जाता था।

दूसरी शादी और धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 13 फरवरी 2026 को दूसरी शादी कर ली और उसे घर से निकालने की साजिश रची जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिवार के एक सदस्य ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने और घर छोड़ने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना महिला थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना अध्यक्ष कुमारी नीता ने बताया कि सभी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/patna-son-nahar-car-accident-fatality/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment