मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CWC Meeting Highlights: मनरेगा, चुनावी रणनीति और SIR पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :राजधानी दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 3-दिवसीय झारखंड दौरे पर, NIT दीक्षांत सहित जनजातीय कार्यक्रमों में लेंगी भाग

मनरेगा पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

खरगे ने मनरेगा को खत्म किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों गरीब और ग्रामीण मजदूर प्रभावित हुए हैं। इसे ग्रामीण भारत की रीढ़ बताते हुए उन्होंने मनरेगा बचाने के लिए राष्ट्रीय आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

SIR पर जताई गंभीर चिंता

SIR को लेकर खरगे ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की साजिश हो सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के नाम मतदाता सूची से न हटें।

बांग्लादेश हिंसा और देश के माहौल पर चर्चा

बैठक में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले और देश में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। साथ ही, नए रोजगार कानून के विरोध और सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

चुनावों को लेकर बड़ी रणनीति

CWC ने 2026 में होने वाले प्रमुख राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर प्लान तैयार किया, जिसमें असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी चुनावी तैयारी और गठबंधन की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बैठक में असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार और कुशासन के गंभीर आरोप लगाए और इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बताया।

बैठक से पहले श्रद्धांजलि

बैठक शुरू होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। CWC बैठक में तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2025/12/president-droupadi-murmu-3-day-jharkhand-visit-nit-jamshedpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment