मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

महंगाई के खिलाफ रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध, दही और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उनका कहना था कि रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की चीजों तक हर सामान महंगा हो चुका है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर परिवहन और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा बोझ आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में PESA कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को भी जनता को राहत देने के लिए अपने स्तर पर टैक्स कम करने पर विचार करना चाहिए।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-pesa-rules-workshop-deepika-pandey-singh-directives/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment