मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नई सरकार में विभागों के बंटवारे से पहले चिराग पासवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 28 नवंबर को पटना में मनाया जाएगा LJP का स्थापना दिवस

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : नई सरकार में शुक्रवार को विभागों का बंटवारा होना है, लेकिन उससे पहले एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। चिराग ने कहा कि 2009 पार्टी के लिए सबसे कठिन दौर था, लेकिन 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लोजपा ने दमदार प्रदर्शन किया। इसी तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर वृद्धों को कंबल वितरित

28 नवंबर को भव्य स्थापना दिवस

चिराग पासवान ने घोषणा की कि 28 नवंबर को पटना में लोजपा (रामविलास) का स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी में खरमास समाप्त होते ही पार्टी पूरे बिहार का व्यापक दौरा शुरू करेगी, जिसमें स्थानीय समस्याओं और संगठन विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दलित सेना का पुनर्गठन किया जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है।

मंत्री पद की शपथ

चिराग पासवान की पार्टी से, संजय कुमार पासवान बखरी विधायक, संजय सिंह महुआ विधायक, जिन्होंने तेजप्रताप यादव को हराया। मंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान चिराग पासवान ने मंच पर जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

https://samacharpost.live/2025/11/simdega-birsa-munda-150th-janjatiya-gaurav/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment