मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से चार किशोरों की मौत, मैट्रिक परीक्षा देकर घूमने निकले थे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई। घटना पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, चारों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने के बाद घूमने निकले थे। इसी दौरान चिरैयाटांड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे किशोर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान मंजीत कुमार (14), विकास कुमार (15), प्रताप कुमार (15) तीनों निवासी बाराडीह गांव, सोनू कुमार (14) निवासी हफुआ गांव के रूप में हुई है। सभी छात्र ज्ञानदीप विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ते थे। परिजनों के मुताबिक चारों दोस्त गुरुवार शाम करीब तीन बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर घर पहुंच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: चतरा-डोभी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटते ही कई ट्रक भिड़े; लगा लंबा जाम

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चिरैयाटांड़–कल्याणपुर–चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/chatra-sanghri-ghati-container-accident-highway-jam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment