मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाराडीह गांव में शनिवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी बसंत भारती रामदेव भारती के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकालकर रामदेव के बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पहले से दे रहा था धमकी

घायल युवक की बहन ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से परिवार को धमका रहा था। शनिवार सुबह मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी उसने हमला करने की कोशिश की। हमले के बाद बसंत भारती मौके से फरार हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर सदर थाना पहुंचे। युवक खून से लथपथ था और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार, 20 मिनट की मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, तलाश जारी

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/nitish-kumar-meets-samrat-choudhary-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment