मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को TSPC के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली चतरा और पलामू क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे और उनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, कुणाल के खिलाफ चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों नक्सलियों ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण के दौरान हथियार सौंपे

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल से बातचीत कर उन्हें मुख्य धारा में लौटने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की बातों से प्रभावित होकर नक्सली ने हथियार डालने का फैसला किया। दोनों नक्सलियों ने अपने पास मौजूद हथियार पुलिस को सौंपे, जिसमें शामिल थे, एक एसएलआर, एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल, लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस।

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन, लाखों यात्रियों को हो रही परेशानी

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान तेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चतरा समेत पूरे झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। पिछले कुछ महीनों में कई नक्सली मारे गए हैं और इस कड़ी कार्रवाई के चलते अन्य नक्सली अब सरेंडर कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा, यह आत्मसमर्पण चतरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे इलाके में शांति और सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। ऐसे सरेंडर से नक्सल समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में भी सहूलियत होगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नक्सल उन्मूलन अभियान और प्रभावी बनाया जा सके।

https://samacharpost.live/2025/10/irctc-down-diwali-chhath-booking/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment