मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान JMM में शामिल, CM सोरेन ने किया स्वागत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान (बाबू) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में पारंपरिक पटा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। समारोह में JMM के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

CM सोरेन की उम्मीद

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अताउर रहमान के पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा, अताउर रहमान के आने से नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। JMM हमेशा आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है, और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी और सशक्त होगी।

यह भी पढ़ें: ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव: अली रजा अराफी बने अंतरिम सुप्रीम लीडर

जिलाध्यक्ष का स्वागत

जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन ने अताउर रहमान का स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके शामिल होने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अताउर रहमान के समर्थकों के लिए जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

अताउर रहमान का संदेश

पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा, मैं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर काम करूंगा। नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से प्रयासरत रहूंगा।

https://samacharpost.live/2026/03/iran-interim-supreme-leader-alireza-arafi-profile/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment