Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :चतरा जिले के डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के पास सोमवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :रांची में आज अहम प्रेस वार्ता: हेमंत सोरेन और एन चंद्रशेखरन साथ दिखेंगे मंच पर
हादसे की वजह की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार, सड़क की खराब स्थिति प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।



















