मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चापाकल का पानी पीते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मची अफरा-तफरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित भैंसही रिफ्यूजी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के चापाकल का पानी पीने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

12 बच्चे हुए बीमार

जानकारी के अनुसार शुरुआत में चार-पांच बच्चों की तबीयत पानी पीने के बाद खराब हुई। कुछ ही देर में अन्य बच्चों ने भी वही पानी पी लिया और कुल मिलाकर करीब 12 बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों में पिंकी कुमारी, हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार, अरुण कुमार, शिवानी कुमारी, बिट्टू कुमार, साजन कुमार, सिमरन कुमारी, भोला कुमार, विशाल कुमार, कृष्णा कुमार और विकास कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर: एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, हवाई यात्रा होगी महंगी

तुरंत अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

स्थिति बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को भैंसही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए बच्चों को एम्बुलेंस से बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी की जांच के बाद ही बीमारी का असली कारण सामने आएगा।

विधायक ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जीएमसीएच प्रशासन से संपर्क कर बच्चों के बेहतर इलाज और जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पानी की जांच की मांग

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माला कुमारी ने बताया कि बच्चे रोज इसी चापाकल का पानी पीते हैं, इसलिए पानी की गुणवत्ता की जांच बेहद जरूरी है। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता और डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से जल परीक्षण और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

https://samacharpost.live/2026/03/air-india-fuel-surcharge-hike-middle-east-tension-flight-ticket-price/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment