मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संदिग्ध हालात में जवान की मौत: गन क्लीनिंग के दौरान चली गोली या आत्महत्या?

--Advertisment--

  • चाईबासा में तैनात जवान अजय किशोर खाका की मौत, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई घटना

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है। रविवार रात उन्हें उनकी ही सर्विस इंसास राइफल से गोली लग गई, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। वर्तमान में वे टोन्टो थाना में पदस्थापित थे। इन दिनों वे सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे। वह CRPF की 174वीं बटालियन के पालीसाई कैंप में तैनात थे।

यह भी पढ़ें :अबू धाबी में हादसे का शिकार हुआ गिरिडीह का युवक, परिवार में मातम जैसा माहौल

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद साथी जवान उन्हें इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली उनके गले के पास लगी थी, जिससे उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जवान मानसिक तनाव में थे और उन्होंने खुद को गोली मार ली। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि वे अपनी राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। फिलहाल घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हर एंगल से जांच जारी, परिजनों को दी गई सूचना

मामले की सूचना मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि जवान की मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके चाईबासा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है।

https://samacharpost.live/2026/03/giridih-youth-injured-abu-dhabi-accident-migration-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment