मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा ब्लड बैंक कांड: दो आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित रूप से दूषित रक्त चढ़ाने के कारण पांच मासूम बच्चों के HIV संक्रमित होने से जुड़े मामले में दो आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी सुशांत कुमार मांझी और डॉ. दिनेश चंद्र को अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया। दोनों आरोपी चाईबासा के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :बेगूसराय पीड़िता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मामले की पृष्ठभूमि

इस मामले में आरोपी बनाए गए व्यक्तियों में चाईबासा के सिविल सर्जन (CMO सह) सुशांत कुमार मांझी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश चंद्र शामिल हैं। इनके खिलाफ चाईबासा थाना में 6 फरवरी 2026 को FIR संख्या 18/2026 दर्ज की गई थी। मामला चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से जुड़ा है, जहां कथित रूप से दूषित रक्त चढ़ाए जाने के बाद पांच बच्चों के HIV संक्रमित होने का आरोप है। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता हर्षित सहाय ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत का आदेश दिया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

हालांकि आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई है, लेकिन मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। इस प्रकरण को स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामलों में एक महत्वपूर्ण केस माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/begusarai-gangrape-victim-family-meets-tejashwi-yadav-demands-justice-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment