मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CEC ज्ञानेश कुमार के आचरण पर मणिशंकर अय्यर का हमला, कहा- सबसे खराब चुनाव आयोग

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आचरण पर सवाल उठाते हुए उसे “शर्मनाक” बताया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई। अय्यर ने ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाले मौजूदा चुनाव आयोग को देश का अब तक का सबसे खराब चुनाव आयोग करार दिया।

चुनाव आयुक्तों के असहमति नोट को लेकर उठाए सवाल

मणिशंकर अय्यर ने रविवार को श्रीनगर में कहा कि संधू और विवेक जोशी ने सार्वजनिक रूप से उन 14-15 असहमति नोट का समर्थन नहीं किया, जिन्हें उन्होंने कथित तौर पर तैयार किया था। अय्यर ने इसी आधार पर दोनों चुनाव आयुक्तों के रुख पर सवाल उठाया। यह विवाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी प्रक्रिया के बीच सामने आया था। इस दौरान दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ फैसलों पर आपत्ति जताए जाने की खबरें सामने आई थीं।

खरगे की चुनाव आयोग भंग करने की मांग से असहमति

हालांकि, मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान से असहमति जताई, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को भंग करने और मतपत्रों के जरिए नए चुनाव कराने की मांग की थी। अय्यर ने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था को स्वायत्त बनाने के लिए अलग से वैधानिक कानून की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की तरह संवैधानिक संस्थाएं स्वाभाविक रूप से स्वायत्त होती हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आयुक्तों और जजों की नियुक्तियां अपारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जा रही हैं। अय्यर के अनुसार, ऐसी प्रक्रिया से संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घुसपैठ के मुद्दे पर BJP का सरकार पर हमला, गजेंद्र सिंह पटेल ने उठाए सवाल

रांची में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक

बिहार MLC चुनाव को लेकर पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA की रणनीति पर होगा मंथन; पटना सीट पर भी नजर

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकटों की कालाबाजारी का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM से कार्रवाई की मांग की

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास समेत कई वरिष्ठ नेता जुटे

झारखंडी भाषाओं के संरक्षण के लिए 9 अक्टूबर को भाषा यात्रा, बंधु तिर्की ने सरकार के सामने रखीं 10 मांगें

Leave a Comment