मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बक्सर रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण: यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्म की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो जाएगी, जिससे यात्रियों और ट्रेन संचालन को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर यात्री संख्या में लगातार वृद्धि और लंबी दूरी की ट्रेनों के दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल प्लेटफॉर्म की कमी के कारण कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी होनी पड़ती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। नए प्लेटफॉर्म के बनने से ट्रेन संचालन अधिक सुव्यवस्थित और समय पर होगा।

यह भी पढ़ें :नए साल में रेलवे का झटका: 18 मेमू ट्रेनें रद्द, प्रीमियम ट्रेनें भी लेट

कैसे होंगे नए प्लेटफॉर्म का डिजाइन

जानकारी के मुताबिक, दोनों नए प्लेटफॉर्म दो रेलवे लाइनों के बीच साझा रूप से बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 29.99 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे चरणबद्ध तरीके से बनाया जाएगा ताकि निर्माण के दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। वर्तमान में स्टेशन पर मौजूद तीन साइडिंग लाइनों में से बीच वाली लाइन को हटाकर नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जबकि बाकी दो लाइनों को लूप लाइन के रूप में विकसित किया जाएगा। नए प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 650 मीटर होगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव भी आसान होगा।

स्थानीयों ने किया स्वागत, सुविधाओं में और सुधार का संकेत

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बेहतर रेल सुविधाओं से समय की बचत होगी और यह व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में स्टेशन पर यात्रियों के लिए और सुविधाएं विकसित करने की योजना भी है।

https://samacharpost.live/2025/12/south-eastern-railway-18-memu-trains-cancelled-from-2-january/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment