मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में बसपा को बड़ा झटका: प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने पद और सदस्यता से दिया इस्तीफा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की सियासत में शुक्रवार को बड़ा political अपडेट सामने आया है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अनिल कुमार ने त्याग पत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष मायावती और कार्यकर्ताओं के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें :एक्शन में दिखे सीएम नीतीश, मुख्य सचिवालय में किया औचक निरीक्षण

इस्तीफे से सियासी हलचल तेज

अनिल कुमार के अचानक इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट ही जीत सकी थी। इसके बाद पार्टी की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शामिल हुए थे, जहां अनिल कुमार की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि अनिल कुमार ने अपने पत्र में किसी प्रकार की नाराजगी का उल्लेख नहीं किया और सिर्फ निजी कारण बताया है। पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस्तीफे के पीछे असली वजह क्या?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनावी प्रदर्शन कमजोर रहने और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर मनमुटाव बढ़ गया था। हालांकि वास्तविक कारण क्या है इसका खुलासा अभी होना बाकी है।

https://samacharpost.live/2025/11/cm-nitish-seen-in-action-conducted-surprise-inspection-at-chief-secretariat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment