मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की जारी, रिजल्ट डेट को लेकर बढ़ी चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने इंटर वार्षिक (थ्योरी) परीक्षा 2026 के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब अगले चरण में पहुंच गया है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।अब छात्र अपने जवाबों का मिलान कर संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।

ऐसे करें आंसर-की चेक

छात्र biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाकर संबंधित विषय की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो 6 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इसके लिए रोल कोड और रोल नंबर अनिवार्य है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम चुनाव 2026 : किस वार्ड में किसने मारी बाजी, पूरी लिस्ट देखें

विशेषज्ञों की टीम करेगी समीक्षा

बोर्ड के अनुसार सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि किसी उत्तर में त्रुटि पाई जाती है तो संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी। इससे छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन का भरोसा मिला है।

ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की रही अहम भूमिका

इस वर्ष इंटर परीक्षा में कुल अंकों का 50 प्रतिशत हिस्सा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित था। छात्रों ने इन सवालों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए थे। ऐसे में आंसर-की जारी होने से अब वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पा रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

मुजफ्फरपुर में 5 मूल्यांकन केंद्र

मुजफ्फरपुर जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन करीब 6 प्रतिशत कॉपियों की जांच हुई, जबकि डाटा एंट्री लगभग 1 प्रतिशत तक ही हो पाई।

  • चैपमैन केंद्र : अंग्रेजी, उर्दू और साइकोलॉजी की 58,850 कॉपियां पहुंचीं। पहले दिन 3,072 कॉपियां जांची गईं, डाटा एंट्री शुरू नहीं हो सकी।
  • जिला स्कूल केंद्र : हिंदी की 56,171 कॉपियों में से लगभग 3 प्रतिशत की जांच हुई और अधिकांश की एंट्री कर दी गई।
  • डीएन हाईस्कूल : बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ और कंप्यूटर साइंस की 55,130 कॉपियां आईं। लगभग 3 प्रतिशत जांच, डाटा एंट्री शुरू नहीं।
  • मारवाड़ी हाईस्कूल : अकाउंट, फिलॉसफी, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स की 512 कॉपियां जांची गईं और सभी की एंट्री पूरी।
  • मुखर्जी सेमिनरी स्कूल : भूगोल और होम साइंस की करीब 3 प्रतिशत कॉपियों की जांच हुई।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस वर्ष इंटर परीक्षा में 13,17,846 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि मैट्रिक परीक्षा में 15,12,963 छात्र शामिल हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड देश में सबसे पहले 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकेंगे।

अब किस बात का इंतजार?

फिलहाल छात्रों की नजर दो प्रमुख बातों पर टिकी है, आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कॉपियों की जांच की रफ्तार जब तक आपत्तियों का निपटारा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक अंतिम रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्ते परीक्षार्थियों के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-nagar-nigam-2026-result/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment