मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 79% परीक्षार्थी सफल

--Advertisment--

  • BSEB ने घोषित किया परिणाम, 3.23 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.El.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 26 अगस्त से 27 सितंबर के बीच, 9 जिलों के 19 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। कुल 3,23,313 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,55,468 सफल हुए। इस बार उत्तीर्णता प्रतिशत 79.01% रहा।

यह भी पढ़ें: बैकुंठपुर स्कूल में छात्रा से छेड़खानी कांड: 7 शिक्षक बदले, साइंस टीचर सस्पेंड

29 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा ऑनलाइन नामांकन

उत्तीर्ण उम्मीदवार 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर D.El.Ed. कॉलेजों में नामांकन करा सकेंगे। बिहार में कुल 306 D.El.Ed. संस्थान हैं, इनमें 60 सरकारी और 246 गैर-सरकारी कॉलेज शामिल हैं।

मेधा सूची और आरक्षण नियमों के अनुसार होगा प्रवेश

BSEB के अनुसार, नामांकन मेधा सूची और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा। सरकारी संस्थानों की सीटें भरने के बाद ही निजी कॉलेजों में प्रवेश शुरू होगा।

यहाँ देखें रिजल्ट और करें आवेदन

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने और नामांकन से संबंधित आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जा सकते हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/gopalganj-school-teacher-harassment-student-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment