मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

VC आवास पर बमबाजी से दहला BRABU, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,मुजफ्फरपुर :बिहार के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रविवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। कुलपति (VC) के सरकारी आवास पर स्कूटी सवार बदमाशों ने बमबाजी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की है। दो बदमाश स्कूटी से पहुंचे और कुलपति आवास के गेट पर सुतली बम फेंककर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें :रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट जारी

थाना सामने, फिर भी देरी से पहुंची पुलिस

हैरानी की बात यह है कि जहां घटना हुई, उसके ठीक सामने विश्वविद्यालय थाना मौजूद है। इसके बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बमबाजी के साथ ही कुलपति को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

जांच में कई एंगल

प्राथमिक जांच में पुलिस इस हमले को किसी बड़ी रंजिश से जोड़कर देख रही है। जांच तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति, ठेकेदारी और वर्चस्व की लड़ाई, योजनाओं में कथित गड़बड़ी और विवाद। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट में परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस बमबाजी का संबंध उस रिपोर्ट से तो नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-civil-court-bomb-threat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment