मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट जारी: टॉप-100 में बेटियों का दबदबा, 593 अंकों के साथ श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। करीब 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद घोषित इस परिणाम में कुल 2027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों के अभाव में 8 पद रिक्त रह गए। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं सारण के शशांक गौरव और पटना के आयुष विजय ने 592-592 अंक प्राप्त किए। निबंध में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शशांक गौरव को दूसरा और आयुष विजय को तीसरा स्थान मिला।

यह भी पढ़ें :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: देशभर में उत्साह, PM मोदी ने दिया ‘स्वस्थ जीवन’ का संदेश; बिहार में CM सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व

टॉप-100 में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

इस बार के परिणाम में महिला अभ्यर्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉप-100 में 45 बेटियों ने जगह बनाई है, जो परीक्षा में उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में लगभग 745 महिलाएं शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। BPSC अध्यक्ष ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच में सभी दावे गलत पाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चयनित युवा अधिकारी बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और नई ऊर्जा के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

टॉपर्स ने बताई अपनी सफलता की रणनीति

दूसरे स्थान पर रहे शशांक गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित रिवीजन, टेस्ट सीरीज और रोजाना 7–8 घंटे की पढ़ाई को दिया। वहीं तीसरे स्थान पर रहे आयुष विजय ने कहा कि उनकी सफलता का आधार सेल्फ स्टडी, पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास और परिवार का सहयोग रहा।

https://samacharpost.live/2026/06/international-yoga-day-2026-pm-modi-bihar-cm-yoga/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment