मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में रेलवे ट्रैक किनारे अर्धनग्न शव बरामद, हत्या की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में पथरा ओवरब्रिज के पास एमजीआर रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय बबलू बसिल बेसरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

स्कूल में मैनेजमेंट का काम करते थे मृतक

परिजनों के अनुसार, बबलू बसिल बेसरा संत पॉल मिशन स्कूल में मैनेजमेंट का कार्य करते थे। उनकी पत्नी मरिया गोलस्टी टुडू और पुत्र प्रेम ऐगस्टीन बेसरा ने बताया कि वे शनिवार को घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें: रांची में नकली HP सामान बनाने का भंडाफोड़, मालाबार रिसॉर्ट से एक गिरफ्तार

सिर पर चोट, मोबाइल मिला क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक का मोबाइल फोन भी पास में क्षतिग्रस्त हालत में मिला। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार और प्रभारी शंकर दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक ललमटिया से फरक्का तक कोयले की ढुलाई के लिए इस्तेमाल होता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-chutia-malabar-resort-me-nakli-hp-toner-ink-cartridge-banane-wala-giraftar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment