मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: ₹3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी, अकाउंटेंट गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो से एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। ट्रेजरी से वेतन मद में करीब ₹3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर गुलाब चंद उरांव ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। शुरुआती जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से बड़ी राशि की निकासी की गई। जांच में पता चला कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम पर पैसे निकाले गए, लेकिन इन्हें नियमों के खिलाफ अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ इस्पात फैक्ट्री ब्लास्ट: मृत मजदूरों के आश्रितों को 21-21 लाख मुआवजा, 16 घंटे बाद खत्म हुआ आंदोलन

पत्नी के खाते में भेजे गए पैसे

मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय ने कथित रूप से यह रकम अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को जांच सौंपी गई। संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू। पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश।

जांच का दायरा बढ़ा

प्रशासन का मानना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले की निगरानी खुद उपायुक्त कर रहे हैं। यह मामला सरकारी सिस्टम में बड़ी वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/ramgarh-hesla-steel-factory-blast-compensation-21-lakh-dead-workers-agreement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment