मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया घाटी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तुलबुल गांव के पास हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोमिया में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र: दिल्ली गेस्ट हाउस में कौन ठहरा, सूची मंगाएं- बाबूलाल का सवाल

दो की मौत, बच्चा सुरक्षित, तीन घायल

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि प्रसाद (38) और मंशु महली (16) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया लौट रहे थे, तभी मंशु महली अपनी बाइक पर उनके सामने आ गया और टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे गिर गया। सौभाग्यवश बच्चा सुरक्षित है। गोमिया के सीओ आफताब आलम ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-bhavan-guest-house-list-baboolal-marandi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment