मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI, केस कमजोर करने के बदले मांग रहा था घूस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसीबी धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोकारो के नया मोड़ इलाके में की गई।जानकारी के अनुसार, एएसआई अयूब अंसारी एक मामले के अनुसंधानकर्ता थे। आरोप है कि उन्होंने केस डायरी कमजोर करने और आरोपी को राहत पहुंचाने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत एसीबी धनबाद से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर नया मोड़ पहुंचा।

यह भी पढ़ें: मुखिया दीदी रितु जायसवाल भाजपा में शामिल, राजद को बड़ा झटका

केमिकल लगे नोट लेते ही दबोचा

जैसे ही शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे नोट एएसआई अयूब अंसारी को दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद की। इसके बाद जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया, जिसे रिश्वत की रकम छूने का प्रमाण बताया गया।

गिरफ्तार कर धनबाद ले गई टीम

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ धनबाद ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/ritu-jaiswal-joins-bjp-big-setback-for-rjd/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment