मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोधगया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, रांची के आयुष्मान समेत 4 युवक जिंदा जले

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार के बोधगया में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। डोभी-पटना फोरलेन पर खाद से लदे ट्रक और इंडिगो कार की टक्कर के बाद हुए विस्फोट से कार आग का गोला बन गई। हादसे में रांची निवासी आयुष्मान कुमार समेत चार युवक आग की चपेट में आ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ मोड़ के पास रात करीब 1:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उर्वरक (खाद) से लदा एक ट्रक अप्रोच रोड से मुख्य सड़क पर रॉन्ग साइड से चढ़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार इंडिगो कार ट्रक के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजल टैंक में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में आग लग गई।

रांची के आयुष्मान की हुई मौत

मनोज कुमार सिंह के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान रांची निवासी आयुष्मान कुमार के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल मुजफ्फरपुर जा रहे थे। आयुष्मान रांची निवासी संतोष सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। कार में सवार अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

कार जलकर हुई राख

टक्कर के बाद लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं ट्रक का भी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, हाईवा की टक्कर से गई जान

एक युवक गंभीर रूप से झुलसा

हादसे में वैशाली जिले के मधौल गांव निवासी ऋषभ कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बोधगया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment