Blood: रिम्स ब्लड बैंक में खून की कमी, टाटीसिलवे में रक्तदान शिविर कल

Samachar Post | April 3, 2024 | 12:59 PM IST


Samachar Post, रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ब्लड बैंक में पिछले कुछ दिनों से खून की भारी कमी है। ब्लड बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, बुधवार को ब्लड बैंक में सिर्फ 65 यूनिट खून बचे थे। जबकि रिम्स से हर दिन 120 से 130 लाेगों को खून की जरुरत पड़ती है। रिम्स प्रबंधन लगातार रक्तदान करने वाली संस्थाओं से शिविर लगाकर खून की कमी को दूर करने की अपील कर रही है। इसी कड़ी में जीवनदान संस्था ने गुरुवार (4 अप्रैल) को टाटीसिलवे के ईईएफ ग्राउंड के समीप आदित्य इंटरप्राइजेज में रक्तदान शिविर का अायोजन किया है। संस्था के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक रंजन ने बताया कि खून की कमी को दूर करने का संस्था द्वारा छोटा सा प्रयास है। हमारी संस्था ने पहले भी कई शिविर लगाकर जरूरतमंदों की मदद की है। 

बताते चले कि टाटीसिलवे में हर साल होली के बाद नवमी व दशमी को डोल मेला का आयोजन किया जाता है। मेले के दिन रक्तदान शिविर आयोजित करने का मकसद है कि आसपास के लोग जो भी मेला घुमने आएं वे भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर लोगों की मदद कर सकते हैं। रक्तदान करने न सिर्फ दूसरों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि नियमित ब्लड डोनेशन करने वाले खुद भी निरोग रह सकते हैं। रक्तदान के लिए इच्छुक दिए नंबर (7050705151) पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें