मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ट्रेजरी घोटाले पर BJP का हमला, प्रतुल शाहदेव बोले- AG को दस्तावेज नहीं दे रही सरकार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार मामले की जांच को धीमा कर घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ऑडिट के लिए जरूरी दस्तावेज अब तक अकाउंटेंट जनरल (AG) को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

स्पेशल ऑडिट शुरू ही नहीं हो पाया

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार ने 17 अप्रैल 2026 को स्पेशल ऑडिट की अनुशंसा की थी। इसके बाद AG कार्यालय ने ट्रेजरी घोटाले से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेज नहीं मिलने के कारण स्पेशल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

SIT जांच की रफ्तार पर भी उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच भी बेहद धीमी गति से चल रही है। उनके अनुसार, जांच टीम अब तक केवल बोकारो जिले का दौरा कर सकी है, जबकि पहले चरण में बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और देवघर समेत पांच जिलों की जांच का निर्णय लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि दो महीने बीतने के बावजूद एसआईटी ने एक भी जिले की रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है।

घोटाले के समय तैनात अधिकारी अब भी पद पर

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि जिन ट्रेजरी अधिकारियों और डीडीओ के कार्यकाल में कथित अनियमितताएं हुईं, वे अब भी अपने पदों पर बने हुए हैं। उनका कहना है कि इससे निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा होता है। भाजपा ने मांग की है कि सरकार एसआईटी जांच के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करे और जांच की रफ्तार बढ़ाए। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यदि जांच में तेजी नहीं आती है तो पूरे मामले को किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में SBI ब्रांच मैनेजर 77 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई

चारा घोटाले का भी किया जिक्र

प्रेस वार्ता के दौरान प्रतुल शाहदेव ने  लालू प्रसाद यादव से जुड़े चर्चित चारा घोटाला मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारों को ऐसे मामलों में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए।

https://samacharpost.live/2026/06/godda-sbi-manager-cbi-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment