मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

36 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग अधूरी, विस अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं रविंद्र नाथ महतो ने गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होने का खतरा पैदा हो सकता है। मंगलवार को नाला स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन और नामों की मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।

छूटे मतदाताओं की पहचान करने का निर्देश

रविंद्र नाथ महतो ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की पहचान करने को कहा, जिनके नामों की मैपिंग नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं की जानकारी समय पर निर्वाचन विभाग तक पहुंचाना जरूरी है ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रह सके। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग देने की अपील भी की।

जनगणना को बताया महत्वपूर्ण

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी जनगणना के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना में किसी भी व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर सरकार विकास योजनाएं बनाती है और संसाधनों का वितरण करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम जनगणना में दर्ज नहीं होता है तो वह कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ट्रेजरी घोटाले पर BJP का हमला, प्रतुल शाहदेव बोले- AG को दस्तावेज नहीं दे रही सरकार

सरना धर्म कोड का मुद्दा भी उठाया

बैठक के दौरान रविंद्र नाथ महतो ने सरना धर्म कोड की मांग को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से अलग सरना धर्म कोड की मांग कर रहा है, लेकिन जनगणना प्रपत्र में अब तक इसकी अलग व्यवस्था नहीं की गई है। उनका कहना था कि सरना धर्मावलंबियों की वास्तविक संख्या का सही आकलन तभी संभव है जब उन्हें जनगणना में अलग पहचान मिले। बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची मैपिंग और जनगणना से जुड़े कार्यों को गंभीरता से पूरा करने का भरोसा दिया।

https://samacharpost.live/2026/06/bjp-targets-jharkhand-government-over-treasury-scam-audit-delay/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment