मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

14वीं JPSC की जगह 14वीं JSSC का बैनर पहन विधानसभा पहुंचीं BJP विधायक नीरा यादव, चर्चा में रहा मामला

--Advertisment--

  • बैनर पर लिखी जानकारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नाराज दिखीं विधायक

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान BJP विधायक नीरा यादव उस समय चर्चा में आ गईं, जब वह 14वीं JPSC के बजाय 14वीं JSSC लिखा हुआ बैनर पहनकर सदन पहुंचीं। विधानसभा परिसर में मौजूद पत्रकारों और अन्य लोगों का ध्यान उनके बैनर पर गया, जिसके बाद इसे लेकर सवाल पूछे गए।

सवाल पूछे जाने पर नाराज हुईं विधायक

बैनर पर लिखे संदेश को लेकर जब नीरा यादव से सवाल किया गया तो वह नाराज नजर आईं। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और मीडिया के सवालों से असहज दिखाई दीं। गौरतलब है कि राज्य में JPSC और JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन जारी है। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है और भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम में 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका

बैनर बना चर्चा का विषय

विधानसभा परिसर में नीरा यादव के बैनर को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि विधायक की ओर से बैनर पर लिखी गई जानकारी को लेकर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।राज्य में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर पहले से जारी राजनीतिक बहस के बीच यह घटना विधानसभा परिसर में चर्चा का विषय बनी रही।

https://samacharpost.live/opportunity-to-add-names-to-the-special-camp-voter-list-at-all-polling-stations-on-8th-and-9th-august-in-west-singhbhum/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment